ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

श्रावण के दूसरे सोमवार पर बांदकपुर धाम की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब, रात : श्रावण के दूसरे सोमवार पर बांदकपुर धाम की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब, रात में पैदल निकलीं महिलाओं की टोलियां बुंदेली भजनों

Jankranti Express

Sun, Aug 9, 2026

श्रावण के दूसरे सोमवार पर बांदकपुर धाम की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब, रात में पैदल निकलीं महिलाओं की टोलियां

श्रावण के दूसरे सोमवार पर बांदकपुर धाम की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब, रात में पैदल निकलीं महिलाओं की टोलियां  बुंदेली भजनों से गूंजा मार्ग, जय जागेश्वर नाथ के जयकारों के साथ बांदकपुर रवाना हुए हजारों श्रद्धालु  बांदकपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांदकपुर धाम में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचलों से रविवार रात से ही हजारों भक्त पैदल यात्रा करते हुए बांदकपुर की ओर रवाना हुए।  इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के कई जत्थे भी पैदल यात्रा पर निकले। महिलाएं बुंदेली भजनों का गायन करते हुए और “जय जागेश्वर नाथ” के जयकारे लगाते हुए बांदकपुर धाम की ओर बढ़ती नजर आईं। रात के समय सड़कों पर श्रद्धालुओं की टोलियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।  श्रद्धालुओं के लिए यह पैदल यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा और सामूहिक भक्ति का भी प्रतीक है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण श्रद्धालु रातभर पैदल चलकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए बांदकपुर पहुंच रहे हैं।  श्रावण के दूसरे सोमवार को बांदकपुर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्ति, भजन और जयकारों के बीच बांदकपुर की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं का यह दृश्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा है।

बुंदेली भजनों से गूंजा मार्ग, जय जागेश्वर नाथ के जयकारों के साथ बांदकपुर रवाना हुए हजारों श्रद्धालु

बांदकपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांदकपुर धाम में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचलों से रविवार रात से ही हजारों भक्त पैदल यात्रा करते हुए बांदकपुर की ओर रवाना हुए।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के कई जत्थे भी पैदल यात्रा पर निकले। महिलाएं बुंदेली भजनों का गायन करते हुए और “जय जागेश्वर नाथ” के जयकारे लगाते हुए बांदकपुर धाम की ओर बढ़ती नजर आईं। रात के समय सड़कों पर श्रद्धालुओं की टोलियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं के लिए यह पैदल यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा और सामूहिक भक्ति का भी प्रतीक है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण श्रद्धालु रातभर पैदल चलकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए बांदकपुर पहुंच रहे हैं।

श्रावण के दूसरे सोमवार को बांदकपुर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्ति, भजन और जयकारों के बीच बांदकपुर की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं का यह दृश्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें