ब्रेकिंग

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित को : कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित कोटा पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jankranti Express

Wed, Jul 8, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित कोटा पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित कोटा पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटेरा (दमोह)। जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र स्थित कोटा पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तहसीलदार उमेश तिवारी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पुल पर आवश्यक बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संबंधी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी प्रकार की जनहानि न हो। साथ ही राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलदार ने आमजन से अपील की है कि पुल पर पानी आने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं तथा पुल पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

तहसीलदार उमेश तिवारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें