ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे महामहिम राज्यपाल : *05 अक्टूबर को जबेरा के चौरई बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करने आयेंगे महामहिम राज्यपाल

Jankranti Express

Sun, Sep 21, 2025

*05 अक्टूबर को जबेरा के चौरई बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करने आयेंगे महामहिम राज्यपाल*

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा में बड़े कार्यक्रम होते रहे हैं चाहे मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक,राष्ट्रपति जी का आगमन,मुख्यमंत्री जी का आगमन या बड़े बड़े मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह हो इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने अब 05 अक्टूबर 2025 को महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी को आमंत्रित किया है जो जनपद जबेरा के ग्राम चौरई ऊपर पहाड़ पहुंचेंगे और 100 लाख रूपये की लागत से बने बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर मंत्री के निज निवास नोहटा में आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन किया गया और रूप रेखा तैयार की गई।


मंत्री श्री लोधी ने कहा कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती के अवसर पर महामहिम राज्यपाल जी का आगमन होगा और 100 करोड़ रुपए की लागत से बने मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे।
आने वाले समय में महादेव घाट रोड़ में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति एवं तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अमर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।


इस बैठक में चौरई ठाना धर्माचार्य आनंद शाह इरपाचे, धर्माचार्य करोड़ी शाह धुर्वे गौड़ समाज महासभा जिला अध्यक्ष धीरज सींग, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली, ब्लॉक अध्यक्ष जयसींग कडोपा, जबेरा सरपंच शिवलाल धुर्वे, जयस के प्रदेश मंत्री श्रीकांत पोर्ते, अनूसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर सींग जूदेव तेंदूखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र टेकाम, गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन जिला अध्यक्ष प्रदीप मरकाम,अजय सींग जनपद सदस्य,प्रकास धुर्वे सरपंच, आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष पीएस टेकाम,इमरत सींग धुर्वे सरपंच प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें