ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: बक्सवाहा में विशाल नेत्र शिविर आयोजित, 125 लोगों का परीक्षण, 21 मोतियाबिंद के मरीजों को चित्रकूट भेजा गया

admin

Sun, Aug 11, 2024
बक्सवाहा में विशाल नेत्र शिविर आयोजित, 125 लोगों का परीक्षण, 21 मोतियाबिंद के मरीजों को चित्रकूट भेजा गया रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा बक्सवाहा। उत्थान सेवा संस्थान के तत्वाधान में संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग सेंटर में एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्रीमती रामकली लोधी जुझारपुरा की स्मृति में आयोजित हुआ, जिसमें परिवार के सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। नेत्र शिविर में 125 लोगों का परीक्षण हर महीने को आयोजित होने वाले इस नेत्र शिविर में इस बार 125 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में आए लोगों का पूरी तरह से जांच की गई, जिसमें 21 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। मोतियाबिंद से पीड़ित इन 21 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए स्पेशल बस द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुंड, चित्रकूट भेजा गया। वहां इनका सफल ऑपरेशन किया जाएगा, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार हो सके। शिविर के आयोजन में परिवार के सदस्यों ने विशेष रूप से सहयोग किया। सोनसिंह (लंबरदार), गोपाल सिंह लोधी (जनपद सदस्य), राजू, रघुवीर, और अमोल सिंह ने इस कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सहभागिता से शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका। उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व और सचिव कपिल तिवारी ने इस शिविर के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। साथ ही, भूपेंद्र पायक, महेंद्र जैन, गणेश प्रजापति, और सुरेंद्र सिंह लोधी ने भी शिविर के सफल संचालन में योगदान दिया। संस्थान की ओर से इस प्रकार के सेवाभावी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें