ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

टीम डीएसएल और फेयरनेस फांल्कन के बीच खेला गया मैच : रानी अवंतीबाई लोधी परिसर में मंत्री के द्वारा कराया जा रहे है एनपीएल टू प्लास्टिक बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Jankranti Express

Sat, Nov 8, 2025

टीम डीएसएल और फेयरनेस फांल्कन के बीच खेला गया मैच

जबेरा विधानसभा के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के ग्रह ग्राम नोहटा में स्थित रानी अवंतीबाई लोधी परिसर में मंत्री के द्वारा कराया जा रहे है एनपीएल टू प्लास्टिक बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम डीएसएल और फेयरनेस फांल्कन के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला जिसमें जिसमें फाल्कन ने बाजी मारी एक समय जीत की और अग्रसर डीएसएल अंतिम ओवर में बिखर गई जिससे हर का सामना करना पड़ा मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए जिसमें डीएसएल टीम की ओर से गेंदबाज लक्ष्मण यादव ने तीन विकेट, प्रवीण तोमर ने दो विकेट, एवं रत्नेश लोधी ने एक विकेट झटके। बल्लेबाजी करने उतरी टीम डीएसएल 69 रन ही बना सकी वरुण सिंह लोधी ने 41 रनों की पारी खेली। इस मैच में प्रियांशु लोधी विदेशी बल्लेबाज 19 रन एवं एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।


इस अनोखे आयोजन का शुभारंभ 2 नवंबर को किया गया था जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया और आईपीएल की तर्ज पर ऑनर बनाए गए। जिसमें विदेशी प्लेयरों के रूप में प्रत्येक टीम में दो खिलाड़ियों को खिलाना अनिवार्य तय किया गया जो जबेरा विधानसभा के निवासी हो। एवं अन्य खिलाड़ी ग्राम पंचायत नोहटा के रहेंगे इस टूर्नामेंट में आठ ओवरों का मैच जिसमें नौ खिलाड़ी खेल सकते हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन मंत्री श्री लोधी के निर्देशन में किया जा जिसके संरक्षक उनके अनुज नितेन्द् सिंह की अगवाई में बनाई टीम सहयोग कर रही है। ग्राउंड में एक वीआईपी बॉक्स भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक दिन अतिथि पहुंचते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें