स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, परेड में दिखा अनुशासन : 15 अगस्त के मुख्य समारोह को लेकर आवश्यक निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने संबंधित अधिक
Jankranti Express
Thu, Aug 13, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगि ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
दमोह। स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे तहसील ग्राउंड, दमोह में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।
फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, रक्षित निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह कुशवाह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

परेड में दिखा जवानों का शानदार प्रदर्शन
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित एवं शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद कंगीली ने किया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने जवानों के उत्तम टर्नआउट, अनुशासन, कदमताल और परेड प्रदर्शन की सराहना की।
एनसीसी, स्काउट एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी आकर्षक और अनुशासित प्रस्तुतियां दीं। एसपी ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह की सराहना की।

रिहर्सल के दौरान सशस्त्र पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई, जिस दौरान उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान मुद्रा में खड़े रहे। पूरे माहौल में राष्ट्रभक्ति का जोश नजर आया।
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
फाइनल रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के अभिभाषण के वाचन में लगने वाले समय का भी अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों की उत्साहपूर्ण और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने रिहर्सल में मौजूद लोगों में भी उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया।
15 अगस्त के मुख्य समारोह को लेकर आवश्यक निर्देश
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्तम टर्नआउट, अनुशासन, समयबद्धता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशासित, गरिमामय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। फाइनल रिहर्सल के साथ ही दमोह में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन