हरियाली अमावस्या पर हरद्वानी में हुआ नवांकुर सखी कार्यक्रम, 50 पौधों क : कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित महिलाओं को पॉ
Jankranti Express
Fri, Aug 14, 2026
हरियाली अमावस्या पर हरद्वानी में हुआ नवांकुर सखी कार्यक्रम, 50 पौधों का वितरण

दमोह/पथरिया। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, सेक्टर नरसिंहगढ़ की नवांकुर संस्था अमृत संकल्प सेवा फाउंडेशन द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरद्वानी में नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री हरीश पांडे ने हरियाली अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
संभागीय समन्वयक श्री दिनेश उमरैया ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से हर घर में हरियाली लाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित महिलाओं को पॉलिथीन पैकेट एवं बीज भी उपलब्ध कराए गए। वहीं, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत समिति सदस्यों द्वारा ग्रामवासियों को 50 पौधों का वितरण किया गया तथा प्रतीकात्मक पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष अमृत पटेल, सह सेक्टर प्रभारी जीवन यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सचिव रामेश्वर पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच अनरथ आठ्या, उपसरपंच मेवाराम पटेल एवं पंचायत सचिव प्रभुदयाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन