ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

संस्कृति ही हमारी पहचान और धरोहर, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञ : नरसिंहगढ़/दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ दमोह की टोली द्वारा पथर

Jankranti Express

Fri, Aug 14, 2026

संस्कृति ही हमारी पहचान और धरोहर, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की दी जानकारी

संस्कृति ही हमारी पहचान और धरोहर, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की दी जानकारी

नरसिंहगढ़/दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ दमोह की टोली द्वारा पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और गायत्री महामंत्र के महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

गायत्री शक्तिपीठ दमोह की टोली ने नरसिंहगढ़ मिडिल स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतानगर सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान आगामी समय में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्हें परीक्षा में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

संस्कृति ही हमारी पहचान और धरोहर, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन पटेल ‘दादा’ ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि संस्कृति किसी भी देश की पहचान और उसकी अमूल्य धरोहर होती है। संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़कर ही विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का बेहतर निर्माण कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को गायत्री महामंत्र के महत्व की जानकारी देते हुए उसके आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी पक्ष से भी परिचित कराया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिकता एवं राष्ट्रभावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दमोह के कार्यकर्ता एवं टोली के सदस्य विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें