ब्रेकिंग

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ डकैती कांड: दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, : नरसिंहगढ़ डकैती कांड: दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16.70 लाख की संपत्ति बरामद

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

नरसिंहगढ़ डकैती कांड: दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16.70 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ डकैती कांड: दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16.70 लाख की संपत्ति बरामद

दमोह। नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के सूखी पिपरिया गांव में हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में दमोह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक करीब 16.70 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को सूखी पिपरिया निवासी विजय जैन के घर हुई डकैती के मामले में दमोह देहात थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इससे पहले पुलिस शंकर यादव और राहुल अहिरवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने भोपाल, रायसेन, छतरपुर, दिल्ली, रोहतक (हरियाणा), ओडिशा और विशाखापट्टनम सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी। इसी अभियान के तहत पुलिस ने फरार आरोपी रानू पटेल निवासी बेर किसुनगंज, थाना दमोह देहात एवं दीपक उर्फ दीपु बंसल निवासी वार्ड क्रमांक-1, पथरिया को कटनी-मुड़वारा से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर करीब 18 ग्राम वजनी दो सोने की चेन, 42 ग्राम की एक सोने की करधनी तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 8.20 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। इससे पहले करीब 8.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी थी। इस तरह अब तक कुल 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। रानू पटेल के विरुद्ध पहले से 8 तथा दीपक उर्फ दीपु बंसल के खिलाफ 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

जांच में रोहित अहिरवार और उसके साथी मोनू की संलिप्तता भी सामने आई है। दोनों अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, साइबर सेल एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें