नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया : नरसिंहगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौकी परिसर में
Jankranti Express
Sat, Aug 15, 2026
🇮🇳 नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नरसिंहगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौकी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी SI रोहित द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। पुलिस जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, आरक्षक जितेंद्र पटेल, नीलेश लोधी, कमल सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, कमलेश पटेल, 112 पायलट संदेश पाठक एवं कमलेश आठ्या सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

पूरे कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार रहा।
आप देख रहे हैं — जन क्रांति एक्सप्रेस। 🇮🇳
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन