ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक : नरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजन

Jankranti Express

Sat, Aug 29, 2026

नरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजननरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजन

नरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजन  नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात मिली है। यहां 50 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शादी घर का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। शादी घर के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के सरपंच एवं प्रतिनिधियों के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  प्रस्तावित शादी घर का निर्माण करीब 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें विशाल हॉल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भवन का उपयोग विवाह समारोहों के साथ सामाजिक बैठक, सामुदायिक कार्यक्रम एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा।  हर पंचायत में विकास के लिए 25 से 50 लाख तक की राशि  भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए करीब 25 से 50 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अभी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त समय शेष है और जरूरत के अनुसार आगे भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।  उन्होंने कहा कि नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बड़े सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए पर्याप्त सार्वजनिक स्थान की आवश्यकता थी। शादी घर के निर्माण से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी मैरिज गार्डन का खर्च उठाए बिना विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिलेगी।  पंचायत के प्रयासों की सराहना  शादी घर के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के सरपंच एवं प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। निर्माण कार्य माता रानी कंस्ट्रक्शन, शिवम सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री अदिति सिंह तथा नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, पथरिया जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरग राम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि पंडित राजेंद्र बिदौलिया, महिला मोर्चा की माया पटेल सहित लगभग 10 से 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।  इस दौरान सरपंच नरोत्तम पटेल, जगदीश पटेल, गोकुल सिंह, अमोल सिंह, महेंद्र पटेल, महामंत्री बलिराम अठिया, मकुंदी यादव, शरीफ खान, सूरज मिश्रा, कर्मचारी कोमल सिंह पटवारी, सचिव संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात मिली है। यहां 50 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शादी घर का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। शादी घर के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के सरपंच एवं प्रतिनिधियों के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजननरसिंहगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा सार्वजनिक शादी घर, मंत्री लखन पटेल ने किया भूमिपूजन

प्रस्तावित शादी घर का निर्माण करीब 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें विशाल हॉल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भवन का उपयोग विवाह समारोहों के साथ सामाजिक बैठक, सामुदायिक कार्यक्रम एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा।

हर पंचायत में विकास के लिए 25 से 50 लाख तक की राशि

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए करीब 25 से 50 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि अभी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त समय शेष है और जरूरत के अनुसार आगे भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बड़े सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए पर्याप्त सार्वजनिक स्थान की आवश्यकता थी। शादी घर के निर्माण से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी मैरिज गार्डन का खर्च उठाए बिना विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिलेगी।

पंचायत के प्रयासों की सराहना

शादी घर के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के सरपंच एवं प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। निर्माण कार्य माता रानी कंस्ट्रक्शन, शिवम सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री अदिति सिंह तथा नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, पथरिया जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरग राम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि पंडित राजेंद्र बिदौलिया, महिला मोर्चा की माया पटेल सहित लगभग 10 से 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

इस दौरान सरपंच नरोत्तम पटेल, कृष्ण कुमार पटेल जगदीश पटेल, गोकुल सिंह, अमोल सिंह, महेंद्र पटेल, महामंत्री बलिराम अठिया, मकुंदी यादव, शरीफ खान, सूरज मिश्रा, कर्मचारी कोमल सिंह पटवारी, सचिव संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें