ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: नैनागिरि में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मुकुट सप्तमी महोत्सव संपन्न

admin

Sun, Aug 11, 2024
नैनागिरि में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मुकुट सप्तमी महोत्सव संपन्न   बकस्वाहा / तहसील अंतर्गत सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में आज मुकुट सप्तमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आयोजन नैनागिरि तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा किया गया। कमेटी के सदस्य श्री सुमति प्रकाश जी ने बताया कि महोत्सव के दौरान भगवान पार्श्वनाथ का पूजन और अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें भगवान को छत्र चढ़ाने का सौभाग्य अंकुश मोदी, पिता अनिल मोदी, दलपतपुर को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाओं का आयोजन हुआ।   इस अवसर पर पंडित अशोक बम्हौरी ने अपने प्रवचन में कहा, भगवान का अभिषेक जीवन के सभी पाप, ताप, और संताप को नष्ट करता है।   रविवार, 11 अगस्त को मुकुट सप्तमी महोत्सव के अंतर्गत, पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 23वें तीर्थंकर को निर्वाण लड्डू अर्पण कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें