ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

फुटेरा कलां में अकीदत और एहतेराम के साथ निकला मुहर्रम का ताज़िया जुलूस : फुटेरा कलां में अकीदत और एहतेराम के साथ निकला मुहर्रम का ताज़िया जुलूस, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की बनी मिसाल फुटेरा

Jankranti Express

Sat, Jun 27, 2026

.फुटेरा कलां में अकीदत और एहतेराम के साथ निकला मुहर्रम का ताज़िया जुलूस, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की बनी मिसाल

मोहर्रम पर पहुंचे गौरव पटेल फुटेरा कला

फुटेरा कलां। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और करबला के 72 शहीदों की याद में फुटेरा कलां नगर में मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, अदब और एहतेराम के साथ मनाया गया। नगर के इमामबाड़ा से निर्धारित समय शाम 4:30 बजे ताज़िया जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, जिन्होंने "या हुसैन" की सदाओं और मातमी माहौल के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शांति एवं अनुशासन के साथ ताज़िया निकाला।

ताज़िया जुलूस इमामबाड़ा से प्रारंभ होकर बटियागढ़ रोड, असाटी चौराहा, मुख्य बाजार, पुराना स्कूल, नामदेव मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः इमामबाड़ा पहुंचा। यहां फातिहा, दुरूद शरीफ और सलातो-सलाम के साथ जुलूस का समापन हुआ तथा देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।

जुलूस के दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों ने ताज़ियों का स्वागत कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धापूर्वक सम्मान व्यक्त किया। दोनों समुदायों के लोगों ने गले मिलकर प्रेम, सद्भाव, एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया। यह दृश्य नगर की सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की सुंदर मिसाल बन गया।

मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप थाना प्रभारी आनंद कुमार अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखी। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत सदस्य राव ब्रजेंद्र सिंह सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी समुदायों के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।

11 मुहर्रम को ताज़िया शरीफ का विसर्जन घूराटा स्थित घाट पर अकीदत और एहतेराम के साथ किया गया। इस दौरान भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए देश में शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें