ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण, 100 करोड़ : सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण, 100 करोड़ की लागत से बन रहे तीन ओवरब्रिज और रेक प्वाइंट का ल

Jankranti Express

Sat, Jul 18, 2026

सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण, 100 करोड़ की लागत से बन रहे तीन ओवरब्रिज और रेक प्वाइंट का लिया जायजा

सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण, 100 करोड़ की लागत से बन रहे तीन ओवरब्रिज और रेक प्वाइंट का लिया जायजा

दमोह | 17 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत भारत संकल्प के तहत दमोह जिले में रेलवे अधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए संचालित परियोजनाओं का शुक्रवार को सांसद राहुल सिंह लोधी ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन चौराहा बांदकपुर, करैया रेलवे स्टेशन, आनू फाटक, दमोह-हिंडोरिया-पटेरा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज तथा नवनिर्मित लोडिंग-अनलोडिंग रेक प्वाइंट का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण, 100 करोड़ की लागत से बन रहे तीन ओवरब्रिज और रेक प्वाइंट का लिया जायजा

सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन रेलवे ओवरब्रिज और लोडिंग-अनलोडिंग रेक प्वाइंट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि शहर के भीतर स्थित पुराने रेक प्वाइंट के कारण लंबे समय से यातायात सहित कई समस्याएं बनी हुई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेक प्वाइंट को शहर से लगभग 550 से 600 मीटर दूर करैया क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सुविधा के शुरू होने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे अधोसंरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दमोह जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र पटेल, ब्रजेश ठाकुर, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार पारुल चौधरी, रेलवे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें