ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मोहनी पिकअप दो आब नहर में पानी नहीं आने से किसानों में आक्रोश, आज तहसी : मोहनी पिकअप दो आब नहर में पानी नहीं आने से किसानों में आक्रोश, आज तहसीलदार को सौंपेंगे ज्ञापन शिवपुरी। तहसील नरवर क्षेत

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

मोहनी पिकअप दो आब नहर में पानी नहीं आने से किसानों में आक्रोश, आज तहसीलदार को सौंपेंगे ज्ञापन

मोहनी पिकअप दो आब नहर में पानी नहीं आने से किसानों में आक्रोश, आज तहसीलदार को सौंपेंगे ज्ञापन  शिवपुरी। तहसील नरवर क्षेत्र के किसानों ने मोहनी पिकअप दो आब नहर में लंबे समय से पानी नहीं छोड़े जाने पर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी फसलें चौपट होने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।  इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर 22 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे नरवर में किसान एकत्र होकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, जिलाधीश शिवपुरी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।  किसानों की प्रमुख मांग है कि मोहनी पिकअप दो आब नहर में तत्काल प्रभाव से पानी छोड़ा जाए, ताकि खड़ी फसलों को बचाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिले।  किसान साथियों ने क्षेत्र के सभी किसानों से समय पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने और अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

शिवपुरी। तहसील नरवर क्षेत्र के किसानों ने मोहनी पिकअप दो आब नहर में लंबे समय से पानी नहीं छोड़े जाने पर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी फसलें चौपट होने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।

इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर 22 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे नरवर में किसान एकत्र होकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, जिलाधीश शिवपुरी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

किसानों की प्रमुख मांग है कि मोहनी पिकअप दो आब नहर में तत्काल प्रभाव से पानी छोड़ा जाए, ताकि खड़ी फसलों को बचाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिले।

किसान साथियों ने क्षेत्र के सभी किसानों से समय पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने और अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें