ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शाम करीब 7 बजे परिजनों एवं मोहल्ले के लोगों ने बालक की आसपास तलाश शुरू : पुलिस की तत्परता से मिला लापता बालक, खेतों में भटकते हुए पहुंचा पुलिस वाहन के पास

Jankranti Express

Fri, Aug 14, 2026

पुलिस की तत्परता से मिला लापता बालक, खेतों में भटकते हुए पहुंचा पुलिस वाहन के पास

पुलिस की तत्परता से मिला लापता बालक, खेतों में भटकते हुए पहुंचा पुलिस वाहन के पास

तेंदूखेड़ा। घर से बिना बताए लापता हुए करीब 10-11 वर्षीय नाबालिग बालक को तेंदूखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के शासकीय प्राथमिक बालक शाला में अध्ययनरत बालक गुरुवार शाम करीब 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वार्ड क्रमांक 5 स्थित अपने घर पहुंचा था। करीब एक घंटे घर में रहने के बाद वह शाम लगभग 5 बजे बिना बताए घर से बाहर चला गया। काफी देर तक बालक के वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए।

शाम करीब 7 बजे परिजनों एवं मोहल्ले के लोगों ने बालक की आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लगातार तलाश के बावजूद रात करीब 10:30 बजे तक बालक के नहीं मिलने पर परिजन लगभग रात 11 बजे तेंदूखेड़ा पुलिस थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक सरोज सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल बालक की तलाश में लगाया। पुलिस टीम ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों, खेतों और अन्य संभावित स्थानों पर रात में लगातार सर्चिंग शुरू की।

इसी दौरान रात करीब पौने दो बजे वार्ड क्रमांक 5 के समीप खेतों की ओर पुलिस वाहन पहुंचा तो बालक स्वयं पुलिस वाहन के पास आ गया। बालक ने पुलिस को बताया कि वह खेतों की ओर भटक गया था।

पुलिस टीम ने बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और बाद में परिजनों को बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

बालक की सकुशल बरामदगी में नगर निरीक्षक सरोज सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, विशाल बेन, महेश कुमार एवं आरक्षक विजय कुअर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद रात करीब 11 बजे से लगातार तलाश अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा तेंदूखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

तेंदूखेड़ा पुलिस की तत्परता से नाबालिग बालक सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंचा।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें