उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया : उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम
Jankranti Express
Mon, Jul 27, 2026
उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश

उमरिया। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को उमरिया जिले के जनपद पंचायत काकेली अंतर्गत ग्राम कटरिया, ग्राम पंचायत पठारी कला स्थित मछरार नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों और नदियों के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा, "मैं पुनः अपनी बात दोहराऊँगा— जहाँ नदियों का उद्गम होता है, वहाँ ऊर्जा होती है और जहाँ संगम होता है, वहाँ जीवन होता है। ऐसी पवित्र जगहों को नष्ट करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, जिला महामंत्री दीपक छतवानी, जिला पंचायत सदस्य बेला सिंह, वरिष्ठ नेता ज्ञानेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, सरपंच गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन