नरसिंहगढ़ और बटियागढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग मे : राज्यमंत्री लखन पटेल बोले—नई पीढ़ी को बताया जा रहा है कि असंख्य वीर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी
Jankranti Express
Fri, Aug 14, 2026
नरसिंहगढ़ और बटियागढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौलनरसिंहगढ़ और बटियागढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

राज्यमंत्री लखन पटेल बोले—नई पीढ़ी को बताया जा रहा है कि असंख्य वीर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी
दमोह, 13 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं में नागरिक उत्साह और उल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में नरसिंहगढ़ और बटियागढ़ क्षेत्र में तिरंगे की आन, बान और शान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने नरसिंहगढ़ और बटियागढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देश, प्रदेश, शहरों, कस्बों और गांवों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन यात्राओं का उद्देश्य युवा पीढ़ी और बच्चों को तिरंगे के महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास से परिचित कराना है।
‘वीर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी’
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों के बलिदान, संघर्ष और तपस्या के बाद प्राप्त हुई है। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नई पीढ़ी को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वतंत्रता के पीछे हमारे वीरों का त्याग और संघर्ष रहा है। इसलिए हमें आजादी के महत्व को समझते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरी श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
विभाजन की त्रासदी को किया याद
राज्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान अनेक लोगों ने अपने परिजन खोए और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी संपत्ति एवं घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। विभाजन की इसी पीड़ा और त्रासदी को स्मरण करने के लिए 14 अगस्त को ‘विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
चंपत पिपरिया से लेकर नरसिंहगढ़-बटियागढ़ तक दिखा उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ चंपत पिपरिया तथा नरसिंहगढ़ फेसिया नाला, बटियागढ़ ग्राम पंचायत से किया गया।
यात्रा में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटियागढ़, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बटियागढ़ एवं कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए विद्यार्थियों और नागरिकों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इन यात्राओं से क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन