मंत्री लोधी की जनसुनवाई बनी लोगों के लिए बड़ी सुविधा, 102 आवेदनों का ह : मंत्री लोधी की जनसुनवाई बनी लोगों के लिए बड़ी सुविधा, 102 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
Jankranti Express
Sat, Jul 11, 2026
.मंत्री लोधी की जनसुनवाई बनी लोगों के लिए बड़ी सुविधा, 102 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

नोहटा (दमोह)। दमोह जिले की जबेरा विधानसभा इन दिनों अपनी अनूठी जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोहटा स्थित मंत्री कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर रहे हैं। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मौके पर विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कई मामलों का तत्काल निराकरण किया तथा शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि इस शनिवार की जनसुनवाई में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर शासन-प्रशासन की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, लेकिन कई बार दस्तावेजों की कमी के कारण पात्र हितग्राही लाभ से वंचित रह जाते हैं। जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पूरी कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री लोधी ने कहा कि उनका संकल्प है कि जबेरा विधानसभा को प्रदेश की नंबर-1 विधानसभा बनाया जाए। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई सहित विकास और जनसेवा के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
— जन क्रांति एक्सप्रेस
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन