जटाशंकर कार्यालय में मंत्री लखन पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों क : जटाशंकर कार्यालय में मंत्री लखन पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Jankranti Express
Sat, Aug 8, 2026
जटाशंकर कार्यालय में मंत्री लखन पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

दमोह। मध्य प्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल ने दमोह के जटाशंकर स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री लखन पटेल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, ताकि पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से सीधे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का जल्द निराकरण सुनिश्चित करें।
इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन