ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

20 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक मंगल भवन का लोकार्पण : पौड़ी मानगढ़ में 20 लाख की लागत से बने मंगल भवन एवं 8 लाख के मंच का मंत्री ने किया लोकार्पण

Jankranti Express

Fri, Nov 14, 2025

पौड़ी मानगढ़ में 20 लाख की लागत से बने मंगल भवन एवं 8 लाख के मंच का मंत्री ने किया लोकार्पण

जबेरा। जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत पौड़ी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अधो संरचना मद वर्ष 2023-24 के तहत स्वीकृत 20 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक मंगल भवन का लोकार्पण स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया। ग्राम पंचायत सरपंच मनोज राय सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की व्यापक मौजूदगी में सम्पन्न कार्यक्रम में 8 लाख की लागत से बनाए गए मंच को भी जनता को समर्पित किया गया।


मंगल भवन का निरीक्षण करते हुए राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सरपंच मनोज राय द्वारा कराए गए गुणवत्तापूर्ण निर्माण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भवन ग्रामवासियों के शादी-विवाह और अन्य सामाजिक मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


कार्यक्रम में रूपेश सेन, खड्ग सिंह, मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, मंदीप यादव, राजेश सिंघई, रानू नामदेव, सरपंच मनोज राय, एसडीओ शिवाजी गौंड, उपयंत्री आर.के. जैन, आर.के. वर्मा, सहायक सचिव सुरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने नए भवन और मंच के लिए सरकार तथा पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें