ब्रेकिंग

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

दमोह: "मैं कौन हूं?"— इसी प्रश्न का उत्तर समझाता है गुरु, गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई : जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Jankranti Express

Sun, Aug 2, 2026

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

नोहटा (दमोह)। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रत्येक शनिवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई आमजन के लिए समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। नोहटा स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत कर सड़क, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई मामलों का तत्काल निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, जिससे उनका समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बच सकें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

मंत्री लोधी ने कहा कि उनका संकल्प है कि विकास और जनसेवा के क्षेत्र में जबेरा विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाया जाए और इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें