ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बिजली विभाग के अधिकारियों की मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ली समीक्षा : बिजली विभाग के अधिकारियों की मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ली समीक्षा बैठक, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

Jankranti Express

Mon, Aug 3, 2026

बिजली विभाग के अधिकारियों की मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ली समीक्षा बैठक, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

बिजली विभाग के अधिकारियों की मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ली समीक्षा बैठक, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

नोहटा। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा स्थित निज कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ताओं की समस्याओं तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विद्युत विभाग के एसई अमित चौहान, डीई मोतीलाल साहू, एई प्रभात दुबे सहित क्षेत्र के सभी जेई उपस्थित रहे। मंत्री श्री लोधी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बनी रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निराकरण किया जाए तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंत्री ने विद्युत व्यवस्था के रखरखाव, आवश्यक सुधार कार्यों एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें