ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की विशेष जनसुनवाई दमोह। जिले की जबेरा : मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की विशेष जनसुनवाई दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री ध

Jankranti Express

Sat, Jun 27, 2026

..मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की विशेष जनसुनवाई

दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की छोटी-बड़ी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

मंत्री लोधी ने बताया कि जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

मंत्री लोधी ने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।"

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें