ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मेनू के अनुसार नहीं बन रहा मिड-डे मील, बच्चों को मिल रहा घटिया भोजन; ए : मेनू के अनुसार नहीं बन रहा मिड-डे मील, बच्चों को मिल रहा घटिया भोजन; एसडीएम ने दिए

Jankranti Express

Sun, Jul 26, 2026

मेनू के अनुसार नहीं बन रहा मिड-डे मील, बच्चों को मिल रहा घटिया भोजन; एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

मेनू के अनुसार नहीं बन रहा मिड-डे मील, बच्चों को मिल रहा घटिया भोजन; एसडीएम ने दिए

दमोह जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय एकीकृत हाई स्कूल किन्द्रहो में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा और भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकार जहां स्कूली बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं किन्द्रहो स्कूल में इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

स्कूल के प्राचार्य एस. के. जैन ने कैमरे पर स्वीकार किया कि कई बार मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनता। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक लगभग 110 विद्यार्थी दर्ज हैं, जिनमें प्रतिदिन 90 से 95 बच्चे उपस्थित रहते हैं, लेकिन केवल 40 से 45 बच्चे ही मिड-डे मील का भोजन करते हैं, जबकि शेष विद्यार्थी अपना टिफिन लेकर आते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को जब खीर-पूरी बनाई जाती है, तब भोजन करने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 50 से 52 तक पहुंच जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की गुणवत्ता और मेनू के पालन को लेकर समूह संचालकों एवं जिला पंचायत की निरीक्षण टीम से कई बार शिकायत की जा चुकी है। कई बार तो बच्चे भोजन करना ही पसंद नहीं करते।

वहीं, शारदा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गेंदा प्रजापति ने कहा कि उन्हें निर्धारित मेनू की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "हम जैसा भोजन बनाते हैं, वैसा ही बनेगा, जिसको खाना है खाए।"

इस पूरे मामले ने मिड-डे मील योजना की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जिला प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

बाइट – एस. के. जैन

प्राचार्य, शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, किन्द्रहो

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें