ब्रेकिंग

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ : गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

Jankranti Express

Fri, Jul 31, 2026

.गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

निर्मलता, दिव्य दृष्टि, सद्गुण, विवेक, संयम, सेवा, जीवन विज्ञान, शक्ति संचय और श्रद्धा को बताया जीवन की सफलता का आधार

दमोह।

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को "गायत्री कल्पवृक्ष" के माध्यम से गायत्री महामंत्र के गूढ़ अर्थ एवं उसके व्यावहारिक जीवन में महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि गायत्री महामंत्र केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि श्रेष्ठ जीवन जीने की संपूर्ण जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम में बताया गया कि गायत्री कल्पवृक्ष के प्रत्येक फल में एक मानवीय गुण निहित है। इनमें "तत्" जीवन विज्ञान, "सवितुः" शक्ति संचय, "वरेण्यं" श्रद्धा, "भर्गो" निर्मलता, "देवस्य" दिव्य दृष्टि, "धीमहि" सद्गुण, "धियो" विवेक, "यो नः" संयम तथा "प्रचोदयात्" सेवा का संदेश समाहित है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि व्यक्ति इन नौ गुणों को अपने जीवन में उतार ले, तो उसका व्यक्तित्व सर्वांगीण रूप से विकसित होता है तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इन आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें