नाग पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में गूंजा आस्था और संस्कृति : नाग पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में गूंजा आस्था और संस्कृति का संदेश, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनरऔ
Jankranti Express
Tue, Aug 18, 2026
नाग पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में गूंजा आस्था और संस्कृति का संदेश, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

नरसिंहगढ़। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े पर्व का महत्व जाना।
कार्यक्रम का शुभारंभ नाग देवता के विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के आचार्यों ने भैया-बहनों को नाग पंचमी के धार्मिक, पौराणिक एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संस्कृति में नाग पंचमी का पर्व प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश भी देता है।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह
पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री पुरुषोत्तम लाल चौरहा जी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य श्री परसराम सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में धार्मिक आस्था, संस्कार और उत्साह का वातावरण बना रहा।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन