ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *मेधावी विद्यार्थियों को मिला* *निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप* *योजना का लाभ*  

admin

Sun, Apr 6, 2025
*मेधावी विद्यार्थियों को मिला* *निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप* *योजना का लाभ*   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ विकासखंड पथरिया जिला दमोह में भी मध्य प्रदेश शासन की योजना के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप योजना सत्र 2024 -25 में छात्र राजेंद सिंह लोधी पिता श्री गोरे लाल लोधी ग्राम खेजरा ने 88 % बना कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं छात्रा शिवानी श्रीवास्तव पिता बाबू लाल श्रीवास्तव निवासी इमलीजोग ने 87.8% बनाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर निशुल्क स्कूटी एवं 25000 लैपटॉप की राशि प्राप्त कर जिले में अपना तथा गांव एवं विद्यालय नरसिंहगढ़ का नाम रोशन किया है।      मेधावी निशुल्क लैपटॉप योजना में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच और छात्र/छात्रा जिसमे ज्योति काछी पिता दम्मू नंदिनी लोधी पिता मान सींग लोधी रूपेश तिवारी पिता श्याम सुन्दर तिवारी प्रहलाद अहिरवार पिता रामावतार, कमल सींग लोधी पिता पूरन ने लैपटॉप कि राशि प्राप्त कर बताया की भविष्य में इसी तरह से अच्छी पढाई करके आई.पी . एस.एवं आई.ए.एस.जैसे पदों पर नियुक्त होना चाहते है। जिसमें छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य महोदय शीलचन्द्र जैन ने निशुल्क स्कूटी/लैपटॉप योजना में चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा इसी तरह से विद्यालय नरसिंहगढ़ से विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर आने वाले वार्षिक परीक्षा परिणाम में मेधावी छात्र निशुल्क स्कूटी लैपटॉप योजना प्राप्त कर भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दमोह सहित नरसिंहगढ़ एवं आस पास के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी एवं प्रसन्नता जाहिर की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें