ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **गोचर भूमि पर अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन**

admin

Mon, Aug 12, 2024
**गोचर भूमि पर अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन** *बक्सवाहा:* तहसील अंतर्गत गांव चाचई सेमरा और डुगंसरा (पंचायत - बीरमपुर) में गोचर भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार भरत पांडे के समक्ष ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचनामा तैयार कर अतिक्रमणकारियों के नाम तहसीलदार को प्रस्तुत किए और अतिक्रमण हटाने की मांग की। [video width="1280" height="720" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/08/InShot_20240812_192137099.mp4"][/video] ग्रामीणों का कहना है कि गोचर भूमि पर अतिक्रमण से गोवंश पालकों को भारी चिंता होने लगी है। अतिक्रमण के कारण गायों के चरने की भूमि हड़प ली गई है, जिससे जानवर भूखे-प्यासे सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों हेक्टेयर गोचर भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। ऐसे में गोवंश, जो इस भूमि का असली हकदार है, सड़कों पर भटकता और वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ता नजर आता है। जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे हुए हैं। बक्सवाहा मुख्यालय के चाचई सेमरा और डुगंसरा में सैकड़ों एकड़ भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जे के कारण हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में देवी प्रसाद तिवारी, निरपट सिंह, भगत सिंह, दयाराम सिंह, पहाड़ सिंह, बलराम लोधी, गोपाल अथिया, देवेंद्र लोधी, फूल सिंह, मर्दन सिंह, बहादुर सिंह, सुरेंद्र लोधी, संजू तिवारी, सुखलाल, पप्पू सिंह, राजू सेन, रमेश सिंह, कैलाश, राम प्रसाद आठिया, वीर सिंह, जगत रजक, रहीम खान, राजाभाई लोधी, पुष्पेंद्र, सूरज, और रतन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। तहसीलदार भरत पांडे ने कहा कि चाचई सेमरा और डुगंसरा के ग्रामीणों द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमणकारियों की लिखित और नामदर्ज शिकायत प्राप्त हुई है। इस पर जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें