जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे : जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई
Jankranti Express
Fri, Sep 11, 2026
जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत

दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरईचोंच के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रामकृष्ण पिता बंधु सिंह (34 वर्ष) तथा उनकी मां मझलीबहु (करीब 50 वर्ष), निवासी कल्याणपुरा, नरसिंहगढ़ के रूप में हुई है।
घटना के बाद जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक सुरेंद्र एवं संदीप जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन