ब्रेकिंग

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बक्सवाहा को मिला विकास का तोहफ़ा : पीएम ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ में कई नई सड़कों को स्वीकृति

Jankranti Express

Tue, Aug 19, 2025

बक्सवाहा को मिला विकास का तोहफ़ा

पीएम ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ में कई नई सड़कों को स्वीकृति

विधायिका रामसिया भारती और विधायक प्रतिनिधि संजय दुबे संजू भैया की पहल रंग लाई

बक्सवाहा।

ग्रामीण अंचल को तरक्की की नई राह मिली है। क्षेत्रीय विधायिका सुश्री रामसिया भारती और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि संजय दुबे ‘संजू भैया’ के प्रयासों से बक्सवाहा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत कई नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

कार्यालय महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, छतरपुर द्वारा जारी पत्र (क्रमांक 398/10/2025 दिनांक 14 अगस्त 2025) में इन मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

हतना से मुडार (7.20 किमी) – मुडार को मिलेगा मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क।

पाली से कर्री (2.97 किमी) – कर्री गाँव की बरसों पुरानी मांग पूरी।

किशनपुरा रोड से कुही (5.79 किमी) – ग्रामीणों को आसान आवागमन।

हीरापुर-बक्सवाहा रोड से सनौदा (4.25 किमी) – सैकड़ों ग्रामीण होंगे लाभान्वित।

NH-36 से क्वायाला (3.40 किमी) – दरगुवां और क्वायाला को फायदा।

किशनपुरा रोड से बीरगढ़ (0.60 किमी) – अब छोटे गाँव भी जुड़ेंगे विकास की राह से।

बक्सवाहा रोड से झिन्ना (0.70 किमी) – शिक्षा व स्वास्थ्य तक आसान पहुँच।

NH-36 से दरगुवां-सगुनयाई (2.75 किमी) – किसानों की मंडी तक पहुँच आसान होगी।

विधायिका रामसिया भारती ने कहा –

“यह बक्सवाहा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात है। मेरा संकल्प है कि कोई भी गाँव पक्की सड़क से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अब विकास गाँव-गाँव तक पहुँचेगा।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि संजय दुबे ‘संजू भैया’ ने कहा –

“हमारी कोशिश हमेशा रही है कि ग्रामीण अंचल की समस्याएँ प्राथमिकता से हल हों। इन सड़कों से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं तक पहुँचना भी आसान होगा।”

Tags :

दमोह

छतरपुर

मध्य प्रदेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें