ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

किसानों की शिकायत पर खुला मंडी गेट, पूर्व विधायक रामबाई ने अधिकारियों : किसानों की शिकायत पर खुला मंडी गेट, पूर्व विधायक रामबाई ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दर्जनों ट्रैक्टरों को मिली एंट्री

Jankranti Express

Tue, Aug 4, 2026

किसानों की शिकायत पर खुला मंडी गेट, पूर्व विधायक रामबाई ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दर्जनों ट्रैक्टरों को मिली एंट्री

किसानों की शिकायत पर खुला मंडी गेट, पूर्व विधायक रामबाई ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दर्जनों ट्रैक्टरों को मिली एंट्री

बटियागढ़। घनश्यामपुरा कृषि उपज मंडी में मूंग खरीदी के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का आक्रोश उस समय सामने आया, जब पूर्व पथरिया विधायक रामबाई मंडी पहुंचीं। किसानों ने उन्हें मंडी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मंडी का गेट खुलवाया। गेट खुलते ही हाईवे पर कई दिनों से खड़े दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी परिसर में प्रवेश कर गईं।

किसानों की शिकायत पर खुला मंडी गेट, पूर्व विधायक रामबाई ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दर्जनों ट्रैक्टरों को मिली एंट्री

किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि मंडी में तुलाई, कट्टा बनाने और पास कराने की प्रक्रिया में अनियमितताएं हो रही हैं। वहीं बारदाना और पल्लेदारों की कमी के कारण कई ट्रैक्टर कई दिनों से सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

शिकायतें सुनने के बाद पूर्व विधायक रामबाई ने मंडी प्रबंधन को फटकार लगाई और कहा कि किसानों को परेशान करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

पूर्व विधायक के निर्देश के बाद मंडी का गेट खोला गया। गेट खुलते ही हाईवे पर खड़े दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी परिसर में पहुंचीं, जिससे किसानों को काफी राहत मिली।

रामबाई ने कहा कि उन्हें लगातार किसानों की शिकायतें मिल रही थीं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए वे स्वयं मंडी पहुंचीं ताकि मौके पर स्थिति का जायजा लेकर तत्काल समाधान कराया जा सके।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राज बृजेंद्र सिंह भी मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और खरीदी व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही।

किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही बारदाना, पल्लेदार और तुलाई व्यवस्था में सुधार कर खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाएगा, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें