हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-जिला हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 9 : हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-जिला हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
Jankranti Express
Sun, Jul 19, 2026
हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-जिला हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

5 अवैध हथियार और 9 जिंदा कारतूस जब्त, 3 आरोपी अब भी फरार
दमोह। जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस सहित कुल 5 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 345/26 एवं 346/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी हटा के.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं संधारण करने वाले संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी दमोह, जबलपुर, कटनी एवं पन्ना जिलों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार यह एक अंतर-जिला नेटवर्क है, जिसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 5 अवैध हथियार (3 पिस्टल एवं 2 देसी कट्टे) तथा 9 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी (थाना प्रभारी हटा), उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर (थाना प्रभारी पटेरा), चौकी प्रभारी बिलाई मलखान सिंह, साइबर शाखा सहित हटा, पटेरा एवं कुम्हारी थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अपराधियों के नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है तथा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन