ब्रेकिंग

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा स्मरण पत्र : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा स्मरण पत्र

Jankranti Express

Tue, Nov 11, 2025

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा स्मरण पत्र
दमोह। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया व प्रदेश आवाहन पर दमोह जिला इकाई द्वारा आज 6 सूत्रीय मांग पत्र को स्मरण पत्र के रूप में मुख्यमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर को सौंपा, बता दें कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 25 वे त्रिवर्षीय और दो दिवसीय मुरैना अधिवेशन में 26 मार्च को संगठन द्वारा अपनी मांगों के संबंध में कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर उन्होंने मंच से घोषणा की थी कि जल्द ही इन सभी मांगों के निराकरण पर विचार किया जाएगा साथ ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा लेकिन 8 माह का समय बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी, जिस पर रतलाम एवं मंडला की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया की 11 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम सभी जिलों में स्मरण पत्र कलेक्टर को सौंपें जाएंगे, इसी तारतम्य में आज दमोह जिला इकाई द्वारा एक स्मरण पत्र दमोह कलेक्टर को सौंपा गया, दमोह जिले के सभी ब्लॉकों से संगठन के सदस्य रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह स्मरण पत्र दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को सौंपा, संगठन द्वारा उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य मांगों का निराकरण करेंगे। इस मौके परआवा दमोह, हटा, पथरिया, जबेरा, तेंदूखेड़ा, पटेरा, बटियागढ़ ब्लॉक के साथी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें