ब्रेकिंग

गड़ोही के ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कथित शराब बिक्री पर रोक और जांच की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गौरव दिवस के रूप में मनाई गई भगवान विरसा मुंडा जयंती मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी हुए सम्मिलित।

admin

Fri, Nov 15, 2024

गौरव दिवस के रूप में मनाई गई भगवान विरसा मुंडा जयंती मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी हुए सम्मिलित।

मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा जनपद जबेरा के महादेव घाट रौड़ में जनजातीय गौरव दिवस भगवान विरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती को मनाया गया जिसमें स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के पश्चात जनजातीय समाज के वरिष्ठ जनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रहे कलाकारों का मंत्री ने अंग वस्त्र, एवं पुष्प मालाओं से सम्मानित किया। मंत्री श्री लोधी ने कहा आने वाले समय में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति महादेव घाट में स्थापित की जाएगी जिसकी रुप रेखा बनकर तैयार हो चुकी है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमारे पूर्वजों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और आज इतिहास के पन्नों में उनकी वीरता और शौर्य की गाथा लिखी है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ते हुए गोरे अंग्रेजों को दांत खट्टे करने का किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक जी, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीत गौरव पटेल जी, जबेरा से जनपद सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर जी, नोहटा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें