ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

विधिक सेवा समिति पथरिया द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। : न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

Jankranti Express

Tue, Nov 11, 2025

दिनांक 11 नवंबर 2025 को न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।
माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं माननीय सुभाष सोलंकी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय दमोह के सारगर्भित मार्गदर्शन में आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को माधव राव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में प्राचार्य एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में माननीय सुश्री जूही सिह न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित शिविर में माननीय न्यायधीश महोदया द्वारा साइबर सुरक्षा, साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किस प्रकार फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी या ठगी करते हैं तथा धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ ही ट्रैफिक रूल्स, बाल अधिकार एवं निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार वर्मा द्वारा भी सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में जानकारी दी गई।
उक्त आयोजित शिविर मैं लगभग 250 विद्यार्थीगण सहित प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। शिविर का मंच संचालन डॉक्टर गजेंद्र नामदेव द्वारा तथा शिविर के अंत में सभी का आभार प्राध्यापक डॉक्टर संध्या शर्मा द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें