ग्राम सुजनीपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, वृद्धों और बच्चों को अ : ग्राम सुजनीपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, वृद्धों और बच्चों को अधिकारों की दी जानकारी
Jankranti Express
Tue, Aug 11, 2026
ग्राम सुजनीपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, वृद्धों और बच्चों को अधिकारों की दी जानकारी

पथरिया/दमोह। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को तहसील पथरिया के ग्राम सुजनीपुर स्थित पंचायत भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सुश्री जूही सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया ने उपस्थित ग्रामीणों को वृद्धों के अधिकार, उनके भरण-पोषण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान उपस्थित बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने की अपील की।
विधिक साक्षरता शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
जारीकर्ता — तहसील विधिक सेवा समिति, पथरिया, जिला दमोह
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन