ब्रेकिंग

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पथरिया में व : शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पथरिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित माननीय मध्यप्रदेश राज्य

Jankranti Express

Thu, Jul 2, 2026

शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पथरिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दमोह के मार्गदर्शन में दिनांक 2/07/26 कोसंदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पथरिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का विषय बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता"सुरक्षित बचपन, शिक्षित बचपन और जागरूक बचपन" रखा गया।

शिविर में सुश्री जूही सिह, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, पथरिया ने विद्यार्थियों को बच्चों के विधिक अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है तथा बाल विवाह भी कानून द्वारा प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल शोषण, हिंसा, छेड़छाड़ एवं यौन अपराधों से सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक, पुलिस अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें।

न्यायाधीश सुश्री जूही सिह ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, मोबाइल नंबर, OTP या पासवर्ड साझा न करें। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है तथा संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

शिविर के अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि "अपने अधिकारों को जानें, अपने कर्तव्यों का पालन करें और किसी भी समस्या या अन्याय की स्थिति में बिना डरे संबंधित अधिकारियों से सहायता प्राप्त करें। जागरूक बच्चा ही सुरक्षित बच्चा होता है तथा सुरक्षित, शिक्षित और जागरूक बचपन ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य सहित विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें