ब्रेकिंग

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरस : विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Jankranti Express

Tue, Sep 15, 2026

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न  नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का दबदबा; विजेता खिलाड़ी करेली में करेंगे दमोह जिले का प्रतिनिधित्व  नरसिंहगढ़। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय समूह एवं एकल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  कबड्डी स्पर्धा में सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ के भैया एवं बहनों की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भूरी विद्यालय के भैया एवं बहनों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।  इसके अलावा गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक एवं विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता रहे खिलाड़ी आगामी 16 एवं 17 सितंबर को करेली (नरसिंहपुर) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दमोह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।  311 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा  इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 280 भैया-बहनों एवं 31 संरक्षक आचार्यों सहित कुल 311 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां भगवती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत ध्वजारोहण के साथ किया गया।  उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कुलदीप सहमी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ागांव सरपंच गोकल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में हिम्मत सिंह ठाकुर, पंडित बृजेश कुमार पाठक (राजा साहब), विजय कुमार जैन, सुधीर सप्रे एवं राजाराम मिश्रा मंचासीन रहे।  विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित  समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि गौरव पटेल, प्रतिनिधि जिला पंचायत दमोह रहे, जबकि अध्यक्षता पंडित बृजेश कुमार पाठक (राजा साहब) ने की।  इस अवसर पर विजय कुमार जैन, लक्ष्मण सिंह लोधी, धनबाई लोधी, माया पटेल, सुधीर सप्रे, अरविंद पाठक, जमुना प्रसाद पटेल एवं लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।  कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं संकुल विद्यालयों के प्रधानाचार्य, संरक्षक आचार्य तथा बड़ी संख्या में भैया-बहनों ने सहभागिता की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य परसराम सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आचार्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का दबदबा; विजेता खिलाड़ी करेली में करेंगे दमोह जिले का प्रतिनिधित्व

नरसिंहगढ़। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय समूह एवं एकल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कबड्डी स्पर्धा में सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ के भैया एवं बहनों की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भूरी विद्यालय के भैया एवं बहनों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

इसके अलावा गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक एवं विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता रहे खिलाड़ी आगामी 16 एवं 17 सितंबर को करेली (नरसिंहपुर) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दमोह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

311 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 280 भैया-बहनों एवं 31 संरक्षक आचार्यों सहित कुल 311 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां भगवती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत ध्वजारोहण के साथ किया गया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कुलदीप सहमी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ागांव सरपंच गोकल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में हिम्मत सिंह ठाकुर, पंडित बृजेश कुमार पाठक (राजा साहब), विजय कुमार जैन, सुधीर सप्रे एवं राजाराम मिश्रा मंचासीन रहे।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि गौरव पटेल, प्रतिनिधि जिला पंचायत दमोह रहे, जबकि अध्यक्षता पंडित बृजेश कुमार पाठक (राजा साहब) ने की।

इस अवसर पर विजय कुमार जैन, लक्ष्मण सिंह लोधी, धनबाई लोधी, माया पटेल, सुधीर सप्रे, अरविंद पाठक, जमुना प्रसाद पटेल एवं लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं संकुल विद्यालयों के प्रधानाचार्य, संरक्षक आचार्य तथा बड़ी संख्या में भैया-बहनों ने सहभागिता की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य परसराम सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आचार्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें