ब्रेकिंग

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

गौरव पटेल ने जन्मदिवस समारोह के वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा—वीडियो को संदर्भ से अलग कर पेश किया गया बंडा की घटना से जो

बंडा की जहरीली शराब की घटना के बीच गीत वायरल होने पर सामने आया गायक का स्पष्टीकरण

हीरापुर-दमोह NH-34 के निर्माण और दमोह बायपास पर हुई विस्तृत चर्चा, पथरिया विधानसभा की सड़कों व विकास कार्यों के मुद्दे भ

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी- : राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

Jankranti Express

Thu, Sep 17, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

बक्सवाहा। वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध परिवहन, उत्खनन और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वनभूमि पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक, वनवृत्त छतरपुर नरेश यादव एवं वनमंडल अधिकारी छतरपुर ऋषि मिश्रा के निर्देशन में तथा उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी बक्सवाहा राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में की गई।

वन विभाग के अनुसार, अभियान के तहत गठित उड़नदस्ता दल ने सर्किल निवार अंतर्गत वीट चौरई के कक्ष क्रमांक 206 में राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वनभूमि पर स्थायी एवं अस्थायी पक्के निर्माण और अतिक्रमण पाए गए। इसके बाद विभागीय टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त निर्माणों को ध्वस्त कर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

वन क्षेत्र में अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वन विभाग ने कहा कि वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विभाग की इस कार्रवाई को वनभूमि संरक्षण और अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, राजेश जोशी, रामकुमार अहिरवार, शैलेंद्र धमनियां, नईम खान, शीत कुमार कोल, आशुतोष पचौरी और जयराम यादव सहित वाहन चालक जुगन यादव शामिल रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें