जबेरा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा : जबेरा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद
Jankranti Express
Sat, Aug 8, 2026
जबेरा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

दमोह/जबेरा। जबेरा थाना पुलिस ने 4 अगस्त की रात हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को भाटखमरिया निवासी संदीप राय पिता पवन राय उम्र 28 वर्ष ने थाना जबेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शुभम साहू के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ND 0372 से जबेरा जा रहा था। दाने बाबा मंदिर से करीब 200 मीटर आगे जबेरा की ओर कुछ अज्ञात युवकों ने सड़क की पटरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये, कपड़ों का बैग तथा मोटरसाइकिल की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए।
फरियादी की शिकायत पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 219/26 के तहत धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस के अनुसार मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में—
- चंदन उर्फ बहेरा, पिता बोटा चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिछिया कॉलोनी, जबेरा।
- ईदुल नवी उर्फ कचरा, पिता नजर मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष, निवासी कटंगी, जिला जबलपुर।
- राहुल यादव, पिता किशन लाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, कूडन मोहल्ला, कटंगी, जिला जबलपुर।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मशरूका सामान बरामद किया गया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जबेरा उपुअ रविन्द्र बागरी, चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान, उपनिरीक्षक गणेश दुबे, सउनि माधव राय सहित थाना जबेरा एवं सिंग्रामपुर पुलिस टीम की भूमिका रही। कार्रवाई में साइबर सेल दमोह की टीम ने भी सहयोग किया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन