ब्रेकिंग

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: ग्राम पंचायत धरमपुरा मे 2016 से चल रहे भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित किया गया जाँच दल

admin

Tue, Dec 3, 2024
ग्राम पंचायत धरमपुरा मे 2016 से चल रहे भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित किया गया जाँच दल   बकस्वाहा :-    जनपद पंचायत बकस्वाहा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय ने ग्राम पंचायत धरमपुरा में किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों, वृक्षारोपण और गोरा, निपानिया हार जैसे कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एक जाँच दल गठित किया है। यह कदम देवेन्द्र कुमार यादव द्वारा 29 सितंबर 2024 को की गई शिकायत पर उठाया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 2016 से अब तक समस्त कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ है।   शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत के सभी निर्माण कार्यों की जांच की मांग की थी। कृष्णकांत तिवारी, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा भी इसी संदर्भ में आरोप लगाए थे, जिसके बाद जिला पंचायत कार्यालय ने 23 अक्टूबर 2024 को एक पत्र जारी किया था, जिसमें मामले की जांच के लिए जिला कार्यालय की ओर से अभिमत मांगा गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि, इस शिकायत और जिला पंचायत द्वारा जारी पत्र के समाधान के लिए 2016 से अब तक के समस्त कार्यों की विस्तृत जांच की जाएगी। जाँच दल में पी.के. अहिरवाल (अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी जनपद पंचायत बकस्वाहा), विन्देश कुमार (बीसी आवास), महेन्द्र कुमार सोनी (उपयंत्री सेक्टर बाजना), और दिनेश मिश्रा (उपयंत्री सेक्टर गुगवारा) शामिल हैं। यह जाँच दल सभी पूर्ण और अधूरे कार्यों की जांच करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।   इस जांच आदेश के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राम पंचायत धरमपुरा में किए गए निर्माण कार्यों और अन्य गतिविधियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा हो सकेगा, जिससे योजना का सही लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।   जाँच दल के आदेश का पालन करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और शिकायतकर्ता देवेन्द्र यादव से भी जाँच के दौरान सहयोग करने की अपील की गयी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें