नरसिंहगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर का : नरसिंहगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कार्रवाई
Jankranti Express
Tue, Aug 4, 2026
नरसिंहगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कार्रवाई

नरसिंहगढ़ (दमोह)। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नरसिंहगढ़ के सीतानगर रोड पर पुलिस चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी एवं देहात थाना दमोह पुलिस स्टाफ द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन