ब्रेकिंग

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट दमोह। रात के समय बाईपास और

जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह में रातभर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, 58 वारंटी गिरफ : जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी

Jankranti Express

Wed, Sep 9, 2026

दमोह में रातभर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, 58 वारंटी गिरफ्तार; ₹1000 का इनामी बदमाश भी दबोचा

दमोह में रातभर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, 58 वारंटी गिरफ्तार; ₹1000 का इनामी बदमाश भी दबोचा

जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी कार्रवाई

दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 8 और 9 सितंबर की दरम्यानी रात जिलेभर में एक साथ सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर देर रात तक धरपकड़ अभियान चलाया गया।

दमोह में रातभर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, 58 वारंटी गिरफ्तार; ₹1000 का इनामी बदमाश भी दबोचा

58 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने रातभर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 22 स्थाई वारंट और 36 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। इस कार्रवाई में कुल 58 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भरण-पोषण से संबंधित 1 स्थाई और 8 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।

दमोह में रातभर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, 58 वारंटी गिरफ्तार; ₹1000 का इनामी बदमाश भी दबोचा

गुंडे और निगरानी बदमाशों की भी हुई चेकिंग

शअभियान के दौरान पुलिस ने जिले के सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर भी नजर रखी। पुलिस टीमों ने 57 गुंडा बदमाशों और 27 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी चेकिंग की और उन्हें सख्त हिदायत दी।

अवैध शराब और सट्टे पर भी कार्रवाई

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के मामलों में आबकारी एक्ट के तहत 29 प्रकरण दर्ज किए। वहीं जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट का 1 प्रकरण भी कायम किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। बीएनएसएस की धारा 126/135(3) में 9 व्यक्तियों तथा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 8 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई।

₹1000 का इनामी बदमाश भी गिरफ्तार

कॉम्बिंग अभियान में बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वर्ष 2022 के अपराध क्रमांक 408/22, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹1,000 के इनामी आरोपी राजकुमार राय पिता राधे राय को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने साफ किया—कार्रवाई रहेगी जारी

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने स्पष्ट किया कि जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस के इस अभियान से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त संदेश गया है

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें