ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर : सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

Jankranti Express

Thu, Aug 20, 2026

सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाईसीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

दमोह। जिला दमोह में 20 अगस्त 2026 को कलेक्टर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सार्थक पोर्टल पर कुछ संविदा कर्मचारियों की निर्धारित समय तक उपस्थिति दर्ज नहीं पाए जाने पर सीएमएचओ कार्यालय की ओर से संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दमोह द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि निरीक्षण के दौरान सार्थक पोर्टल पर प्रातः 10:20 बजे तक उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। पत्र में इसे कर्मचारियों के पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का प्रदर्शन बताते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के नवीनतम मानव संसाधन मैनुअल-2025 का उल्लेख किया गया है।

सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाईसीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों का 03 दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही अथवा कर्तव्य में पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी गई है। पत्र में ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है।

कार्रवाई की सूची में लेखा प्रबंधक, जिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, उपयंत्री, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आरबीएसके चिकित्सक, एपिडिमियोलॉजिस्ट तथा आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कुल नौ कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि मिशन संचालक एनएचएम मध्यप्रदेश, उपसंचालक मानव संसाधन एनएचएम, कलेक्टर दमोह, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग तथा जिला कार्यक्रम/लेखा प्रबंधक एनएचएम दमोह को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई कलेक्टर के 20 अगस्त को किए गए आकस्मिक निरीक्षण के बाद जारी पत्र के आधार पर की गई है। संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में कार्यालयीन दायित्वों एवं उपस्थिति संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सीएमएचओ कार्यालय के 9 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें