हटा कॉलेज में मनाया गया भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, विद्यार्थियों ने लिया : हटा कॉलेज में मनाया गया भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, विद्यार्थियों ने लिया ऊर्जा संरक्षण का संकल्प हटा, दमोह। श्री राघवेंद्
Jankranti Express
Thu, Aug 20, 2026
हटा कॉलेज में मनाया गया भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, विद्यार्थियों ने लिया ऊर्जा संरक्षण का संकल्प

हटा, दमोह। श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रकोष्ठ प्रभारी आशा राठौर ने भारतीय ज्ञान परंपरा का संक्षिप्त परिचय देते हुए अक्षय ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और इनके प्रति जागरूकता की आवश्यकता बढ़ गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार अहिरवार ने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संचार क्रांति में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण की भारतीय परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति के साथ संतुलन और समन्वय बनाकर जीवन जीते थे तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते थे।
प्राचार्य ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और भूतापीय ऊर्जा सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की वर्तमान उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूक होने और समाज में भी इसके उपयोग एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विषय से संबंधित लघु चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आशा राठौर ने किया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन