ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

जनसुनवाई में दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी कराने की गुहार, झूठे केस : जनसुनवाई में दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी कराने की गुहार, झूठे केस में जेल जाने का किया दावा

Jankranti Express

Wed, Aug 5, 2026

जनसुनवाई में दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी कराने की गुहार, झूठे केस में जेल जाने का किया दावा

जनसुनवाई में दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी कराने की गुहार, झूठे केस में जेल जाने का किया दावा

दमोह। मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया। तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम बछेरी पांजी निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नंदू लोधी अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग की बात सुनी और उनका आवेदन प्राप्त किया।

दिव्यांग ने कलेक्टर को बताया कि कुछ लोगों और कर्मचारियों ने उस पर झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। अदालत से फैसला उसके पक्ष में आया है। उसने कहा कि जेल में रहने के दौरान काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं और अब वह चाहता है कि उसकी शादी कराई जाए। साथ ही उसने अपने इलाज और आर्थिक सहायता की भी मांग की।

जनसुनवाई में दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी कराने की गुहार, झूठे केस में जेल जाने का किया दावा

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के प्रतिनिधि डॉ. रेशम अलबर्ट को बुलाया। उन्होंने दिव्यांग का आवेदन लेकर उसे अस्पताल भेजने तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अन्य मामलों की भी सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान पथरिया तहसील के कुशाभोंडू बागनी गांव की निवासी अंजना लोधी ने भी आवेदन देकर बताया कि 12 जुलाई को उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद इलाज और आर्थिक सहायता नहीं मिलने की शिकायत उसने कलेक्टर से की।

भीड़ से व्यवस्था प्रभावित

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसील स्तर पर समय पर निराकरण नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय पर आवेदकों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे जनसुनवाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई विभागों के अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त दिखाई दिए, जबकि लोगों ने आवेदन की प्रक्रिया को और व्यवस्थित बनाने की मांग की।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें