ब्रेकिंग

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ दोनों को मिले बराबर वोट,

admin

Fri, Jan 10, 2025
हटा से अतुल  पन्या की रिपोर्ट हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ दोनों को मिले बराबर वोट,तो लाटरी सिस्टम से हुआ चुनाव,गंगाराम पटेल चुने गए जनपद पंचायत के अध्यक्ष... हटा/- जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को देवेंद्र चोरसिया हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त होने के चलते शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभागार में जनपद के नए अध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें दो गुटों के जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामंकन दाखिल किया। वही 16 जनपद सदस्यों ने अपने मत का प्रियोग किया। मतगणना के दौरान मुकाबले में दौड़ रहे जनपद सदस्य शैलेश पटेल औऱ गंगराम पटेल दोनो उम्मीदवारो को बराबर के मत यानी 8 - 8 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते सब हैरान रह गए। और जनपद अध्यक्ष की कुर्सी नियमो के फेर में फस गई वही निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नियम अनुसार अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लाट्री सिस्टम से किये जाने का निर्णय लिया। जिसमे एक बालिका को जनपद के सभागार में बुलाया और निर्वाचन अधिकारी ने शैलेश पटेल और गंगराम पटेल  नाम की दो पर्चियां डाली जिसमे बालिका ने एक पर्ची उठाकर अध्यक्ष का फैसला किया।  जिसमें गंगराम पटेल को निर्वाचन अधिकारी ने बिजय घोषित किया। चुनाव की प्रक्रिया में बराबर के मत पड़ने से कुछ देर के लिए चुनाव प्रक्रिया में बिलंब हुआ। इसी दौरान भाजपा के ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल अपने समर्थको के साथ जनपद पंचायत के परिसर में आकर जमकर नारेबाजी करने लगे उन्होंने हटा विधायक उमा देवी खटीक के ऊपर अधिकारियों पर दबाब और पक्षपात का आरोप लगाया हटा विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए वही भाजपा विधायक के समर्थक भी जनपद के परिसर में पहुच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और दोनों गुटों के समर्थकों को समझाइश देकर परिसर से बाहर किया। वही पीठासीन पीठासीन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम ने कुछ देर के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला सुनाते हुए गंगराम पटेल का ऐलान कर दिया जिससे दो गुटों में चल रही नोकझोंक खत्म हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी दौरान देवरी फतेहपुर से जनपद सदस्य गंगराम पटेल अपनी जीत यानी जनपद पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र लेकर बाहर आए उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा ने मुझे आशीर्वाद दिया है। में हमेशा छोटे और गरीब लोगों का काम करता रहा। भविष्य में भी गरीबो के लिए काम करूंगा। ईमानदारी से जनपद में काम करूंगा। समर्थकों के बीच हुई नारेबाज़ी को लेकर हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि जनपद सदस्यों के बीच मे अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हआ और दोनों ही प्रत्याशी अध्यक्ष के दावेदार हमारे अपने हैं लेकिन  चुनाव के कारण हम चाहते थे कि निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाए लेकिन परिस्थितियों इस प्रकार की निर्मित हुई की  चुनाव कराया गया नही तो निर्विरोध गंगाराम पटेल अध्यक्ष होते। जब विधायक से परिसर के अंदर पहुचने का सवाल किया तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नही थी दर्शक दीर्घा में हम बैठे रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें