ब्रेकिंग

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

घनश्यामपुरा मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण बैठक : बटियागढ में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 02 नवम्बर को*

Jankranti Express

Sat, Nov 1, 2025

*बटियागढ में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 02 नवम्बर को*
दमोह। दिनांक 02 नवंबर दिन रविवार बटियागढ के घनश्यामपुरा मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में संगठन की कार्ययोजना, विस्तार तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रेक्षक की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। बैठक के दौरान संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्रा, केंद्रीय संगठन मंत्री कृष्मणि मिश्रा तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन में संगठन व पार्टी में विभिन्न स्तरों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। जिलेभर की सभी तहसीलों से संगठन के जुडे कार्यकर्ताओं तहसील अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं टीम प्रमुखों को इस बैठक में समय पर उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। संगठन ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यह बैठक संगठन के विस्तार, एकता और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगी। साथ ही यह अवसर संगठनात्मक नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा समाजहित में नई योजनाओं को दिशा देने का भी होगा। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें