ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डी.ए.वी. विद्यालय नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्र : हाइडलवर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, इकाई नरसिंहगढ़ स्थित डी.ए.वी. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति

Jankranti Express

Sat, Aug 15, 2026

डी.ए.वी. विद्यालय नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

डी.ए.वी. विद्यालय नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

नरसिंहगढ़। हाइडलवर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, इकाई नरसिंहगढ़ स्थित डी.ए.वी. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश दुबे मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी ने की। इस अवसर पर हाइडलवर्ग कंपनी के प्रमुख विभागाध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति रही।

डी.ए.वी. विद्यालय नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुरेश दुबे द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि श्री सुरेश दुबे ने अपने संबोधन में देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे भारत के वीर सपूतों का त्याग और बलिदान है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कंपनी के कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हाइडलवर्ग कंपनी निरंतर सामाजिक सरोकारों के कार्यों में योगदान दे रही है और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और कंपनी प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डी.ए.वी. विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

डी.ए.वी. विद्यालय नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

नीट चयनित विद्यार्थियों एवं मेधावियों का सम्मान

कार्यक्रम में वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में चयनित छात्रा अंजली पटेल एवं छात्र शुभम सिंह ठाकुर को मुख्य अतिथि श्री सुरेश दुबे द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय के समस्त कर्मचारियों तथा परिसर में निवासरत परिवारों के सदस्यों की सहभागिता रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कंपनी कर्मचारियों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें